Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पा' को याद कर भावुक हुए अमिताभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amitabh Bachchan
मुंबई , शनिवार, 5 दिसंबर 2015 (23:37 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'पा' को याद कर भावुक हो गए।
आर. बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'पा' को प्रदर्शित हुए छह साल बीत चुके हैं। अमिताभ फिल्म की यादों में खो गए। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अमिताभ के पिता का किरदार, जबकि विद्या बालन ने अमिताभ की मां का किरदार निभाया है। 
 
यह फिल्म 12 साल के लड़के (अमिताभ बच्चन) ओरो की कहानी थी, जो दुर्लभ आनुवंशिक विकार से पीड़ित था।
 
अमिताभ ने टि्वटर पर लिखा, फिल्म 'पा' को प्रदर्शित हुए छह साल बीत गए। अच्छा है। इस पर बाल्की ने मुझे कोई संदेश नहीं भेजा। फिल्म ने 2010 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई सम्मान हासिल किए।  
 
अमिताभ ने फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। (वार्ता)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi