Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Happy Birthday : कभी मुंबई में रहने के लिए अमिताभ बच्चन के पास खुद का घर भी नहीं था, आज इतने बंगलों के हैं मालिक

हमें फॉलो करें Happy Birthday : कभी मुंबई में रहने के लिए अमिताभ बच्चन के पास खुद का घर भी नहीं था, आज इतने बंगलों के हैं मालिक
, रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (14:46 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढ़ेरो शुभकामनाएं मिल रही हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को यूपी में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था।

 
आज अमिताभ बच्चन कई बंगलों के मालिक है। लेकिन बरसों से वे अपने परिवार के साथ जलसा बंगले में रह रहे हैं। उनके बंगलों के नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स आदि।

अमिताभ के जलसा बंगले की बात करें तो ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। 
 
webdunia
वहीं जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था। इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है। 2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।
 
वहीं अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का भी काफी शौक हैं। उनके पास अलग–अलग तरह की कई महंगी गाड़ियां है। उनके पास सबसे महंगी गाड़ियों में रॉल्स रॉयस फैंटम की कार शामिल है। भारत में इस कार की कीमत 3.5 करोड़ बताई जाती है। बिग बी के पास Bentley continental GT नामक शानदार कार है। उनके पास इसी ब्रांड की एक और गाड़ी है जिसका नाम Bentley Arnage R है। 
 
अमिताभ बच्चन के पास मर्सिडीज़– बेंज SL 500 और रेंज रोवर वोग जैसी शानदार और महंगी गाडियां हैं। दूसरी कुछ उनके गाड़ियों की बात करें तो Porsche Cayman s, mini cooper s, Toyota land cruiser जैसी गाडियां उनके कलेक्शन में शामिल है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट ने 'थलाइवी' के सेट से शेयर की तस्वीरें, जयललिता के रोल में छाईं एक्ट्रेस