Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रजनीकांत की 170वीं फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, 32 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे साथ

हमें फॉलो करें रजनीकांत की 170वीं फिल्म में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री, 32 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे साथ

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (15:43 IST)
Movie Thalaivar 170: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत सालों बाद एक साथ पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की 170वीं फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। यह जोड़ी करीब 32 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली है।
 
वाईएलसीए प्रोडेक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रजनीकांत की 'थलाइवर 170' को लेकर जानकारी दी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इसके साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर अमिताभ बच्चन की तस्वीर और पीछे रजनीकांत की इस फिल्म का टाइटल भी लिखा हुआ नजर आ रहा है।
 
लाइका प्रोडक्शन्स ने लिखा, फिल्म 'थलाइवर 170' के साथ जुड़ने पर भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हैं। उनकी असीम प्रतिभा से फिल्म की टीम को बहुत लाभ होगा।
 
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार साल 1991 में रिलीज फिल्म 'हम' में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म 'अंधा कानून' (1983) और 'गिरफ्तार' (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोहा अली खान को भाभी करीना ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया वीडियो