Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमी जैक्सन बनीं मां, बेटे को ब्रेस्ट फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर

हमें फॉलो करें एमी जैक्सन बनीं मां, बेटे को ब्रेस्ट फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर
, सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (18:04 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन मां बन गई हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एमी पिछले कुछ समय से प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। वे सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं।


एमी ने बेटे और अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के साथ एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर के साथ एमी ने लिखा, 'हमारा एंजल, दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रियास।' 
 
webdunia
तस्वीर में एमी न्यूली बॉर्न बेबी को ब्रेस्टफिडिंग कराती नजर आ रही हैं। वहीं उनके मंगेतर उन्हें माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। बेटे संग तस्वीर शेयर करने के बाद से ऐमी को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलनी शुरू हो चुकी हैं।

एमी जैक्सन ने अभी शादी नहीं की है। बीते 1 मई को उन्होंने बॉयफ्रेंड जॉर्ज से सगाई की थी। एमी ने अपने मंगेतर के दादा के नाम पर अपने बेटे का नाम एंड्रियास रखा है। 
 
webdunia
बीते मार्च महीने में एमी जैक्सन ने गर्भवती होने की खबर सार्वजनिक की थी। एमी की मां बनने की खबर सुनते ही उनके फैंस ने जमकर बधाई देनी शुरू कर दी है। 
 
एमी जैकसन ने अपनी प्रेगनेंसी खूब एंजॉय कीस वे सोशल मीडिया पर इस दौरान काफी एक्टिव रहीं और उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कई सारी तस्वीरें शेयर कीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप हीरों का हार लेकर आए हो : पति-पत्नी का चुटकुला मस्त है