Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनंत अंबानी ने अपने खास दोस्तों को गिफ्ट की 2 करोड़ रुपए की घड़ी, शाहरुख-सलमान खान का भी नाम शामिल

हमें फॉलो करें anant radhika

WD Entertainment Desk

, रविवार, 14 जुलाई 2024 (18:01 IST)
Anant Ambani gifted a watch: बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। दोनों की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी के बाद अनंत ने अपने खास दोस्तों को एक बेशकिमती तोहफा भी दिया है। 
 
अनंत अंबानी ने अपने दोस्तों को 2 करोड़ कीमत की 'ऑडेमार्स पिगुएट' ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की है। ये घड़ी 18 कैरेट गुलाबी सोने से बनी है। इसमें 9.5 मिमी मोटा, नीलम क्रिस्टल बैक और स्क्रू-लॉक क्राउन है। इसमें ग्रांडे टैपिसरी पैटर्न, ब्लू काउंटर, पिंक गोल्ड ऑवर मार्कर और ल्यूमिनसेंट कोटिंग के साथ रॉयल ओक हाथ के साथ एक गुलाबी सोने की टोन वाली डायल है।
ये 'Audemars Piguet' प्रीमियर घड़ी लिमिटेड एडिशन से है, जिसके सिर्फ 25 पीस बने हैं। अनंत ने इसे अपने 25 खास दोस्तों को गिफ्ट किया है। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी, शिखर पहाड़िया का नाम भी शामिल है। 
 
बता दें कि अनंत अंबानी खुद शानदार व लग्जीरियस घड़ी पहनने के शौकिन हैं। उन्हें कई अवसरों पर रॉयल घड़ी को पहने हुए देखा जाता है। अपनी शादी के दिन अनंत अंबानी 'RM 52-05 टूरबिलन फैरेल विलियम्स' घड़ी पहने देखे गए थे। उनकी इस घड़ी की कीमत 54 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साड़ी-डीपनेक ब्लाउज में रश्मिका मंदाना का दिलकश अंदाज, देखिए तस्वीरें