Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अलग होने की खबरों के बीच पति अभिषेक संग जामनगर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या भी नए लुक में आईं नजर

अमिताभ बच्चन पूरी फैमिली के साथ अंबानी परिवार के मेहमान बने

Advertiesment
हमें फॉलो करें अलग होने की खबरों के बीच पति अभिषेक संग जामनगर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या भी नए लुक में आईं नजर

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 4 मार्च 2024 (15:30 IST)
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म हो गया है। 3 दिन तक चले इस प्री-वेडिंग बैश में दुनियाभर के कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की। इस फंक्शन के आखिरी दिन बॉलीवुड की कई हस्तियां जाननगर पहुंचीं। महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी पूरी फैमिली के साथ अंबानी परिवार के मेहमान बने।
 
खास बात यह रही कि बीते काफी समय से सामने आ रही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरों पर भी इस फंक्शन में ब्रेक लग गया है। अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ जामनगर पहुंचें। इस दौरान आराध्या का भी एकदम नया लुक देखने को मिला।
 
webdunia
अंबानी परिवार की पार्टी में आराध्या बच्चन का नया हेयरस्टाइल देखने को मिला। आराध्या को फैंस ने बचपन से ही बैंग्स में देखा था। ऐसे में जब वह अलग लुक में दिखी तो हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं आराध्या की तुलना उनकी मां से भी होने लगी हैं। 
 
अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद बच्चन परिवार देर रात ही वापस मुंबई रवाना हो गया। वहीं ये ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद लगभग सभी सितारें वापस मुंबई लौट आए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हीरामंडी से सोनाक्षी सिन्हा का नया पोस्टर आया सामने, इस मशहूर अदाकारा से हो रही एक्ट्रेस की तुलना