Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'सो पॉजिटिव' के बाद अनन्या पांडे ने शुरू किया 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' कैंपेन

हमें फॉलो करें 'सो पॉजिटिव' के बाद अनन्या पांडे ने शुरू किया 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' कैंपेन
, बुधवार, 30 जून 2021 (12:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 2 साल पहले 'सो पॉजिटिव' नामक पहल को लॉन्च किया था, एक पहल जिसने साइबर-बुलिंग और इसकी गंभीरता को संज्ञान में लिया और अब अभिनेत्री ने 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' लॉन्च किया है। यह कैंपेन सामाजिक प्लेटफार्म को सकारात्मक और स्वस्थ रखने के महत्व पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। 

 
अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, हम अक्सर सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्ष के बारे में बात करते हैं, बुलिंग, ट्रोलिंग और नफरत। महामारी के दौरान, मैंने सोशल मीडिया की ताकत देखी- मानवता। अजनबियों की मदद करना, संसाधनों और सूचनाओं को साझा करना, जान बचाना। इसने दया, करुणा और सहानुभूति में मेरे विश्वास को मजबूत किया।
 
अभिनेत्री ने साझा किया, नमस्कार दोस्तों। आशा है कि आप सभी स्वस्थ हैं और सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की सराहना करना चाहती हूं जिन्होंने सामाजिक भलाई के लिए रचनात्मक रूप से सोशल मीडिया का उपयोग किया है। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करके आप सभी ने महामारी संकट से निपटने, परिस्थितियों से उबरने और जरूरतमंदों और प्रभावितों की हर संभव मदद करने के लिए खुद को सशक्त बनाया। 
 
उन्होंने लिखा, लोगों ने अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सीलेंडर की व्यवस्था करने में मदद की है। कुछ वैक्सीन से संबंधित जानकारी दे रहे थे जबकि अन्य ने स्ट्रीट एनिमल्स की मदद की और यह सूची अंतहीन है। मैं इनमें से कुछ सोशल मीडिया हीरों के साथ सो पॉजिटिव की नई सीरीज़ #SocialMediaForSocialGood के माध्यम से बातचीत करूंगी। 
 
webdunia
सोशल मीडिया के हीरों द्वारा समाज की भलाई के लिए और दूसरों की मदद के लिए सकारात्मक रूप से सोशल मीडिया का उपयोग करने और उसके व्यापक प्रभाव पर चर्चा करेंगे। आइए सामाजिक भलाई के लिए सोशल मीडिया का उपयोग जारी रखें। सोशल मीडिया को हमेशा आशा, स्वास्थ्य और खुशी की क्रांति बनने दें।
 
सो पॉजिटिव की पहल अभिनेत्री ने एक समुदाय बनाने, सोशल मीडिया बुलिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी। युवा अभिनेत्री द्वारा शुरू किए गए इस नए अभियान का उद्देश्य समाज की भलाई के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना है। 
 
एक पहल जो विचारोत्तेजक है, हमें यह सोचना है कि जब सोशल मीडिया का रचनात्मक रूप से उपयोग किया जाता है तो समाज में हर किसी के लिए बहुत कुछ अच्छा हो सकता है। अनन्या पांडे सोशल मीडिया के उन सभी हीरों को सलाम करने जा रही हैं जिन्होंने इसका इस्तेमाल सामाजिक कल्याण के लिए किया है। अभिनेत्री इस कैंपेन सीरीज़ के माध्यम से शॉउत-ऑउट के साथ-साथ उनके साथ बातचीत करेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निधन से 1 दिन पहले मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने किया था सोशल मीडिया पर यह पोस्ट