Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खास फोटो

हमें फॉलो करें अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खास फोटो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख कान की बेटी सुहाना खान 22 मई को अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे ने भी अपनी दोस्त को बेहद ही स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।
 
webdunia
अनन्या पांडे ने सुहाना खान के साथ की बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनन्या पांडे ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सुहाना खान, अनन्या पांडे और सनाया कपूर नजर आ रही हैं। तीनों ने हाथ में बंदूक लेकर चार्लीज एंजल के अंदाज में खड़ी हुई हैं।

तस्वीर में तीनों ही बेहद क्यूट दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं लिटिल बेबी विद बिगेस्ट हार्ट। वी लव यू सू।
 
webdunia
सुहाना खान फिल्मों से काफी दूर हैं, लेकिन स्टारकिड्स की चर्चा में वह हमेशा आगे रहती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सुहाना खान अपनी फैशन सेंस और खूबसूरत अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। 
 
सुहाना खान इस समय लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। दूसरे बॉलीवुड किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड में आना चाहती हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में उनके पिता शाहरुख खान ने कहा था कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग के दौरान भावुक हुए वरुण धवन