Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रैड पिट संग बिगड़े बेटी शिलोह के रिश्ते! अपने नाम से पिता का सरनेम हटाने का दिया आवेदन

हमें फॉलो करें ब्रैड पिट संग बिगड़े बेटी शिलोह के रिश्ते! अपने नाम से पिता का सरनेम हटाने का दिया आवेदन

WD Entertainment Desk

, रविवार, 2 जून 2024 (11:11 IST)
Shiloh Pitt: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिया जोली और ब्रैड पिट एक समय इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल में से एक थे। करीब 10 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद एंजेलिना और ब्रैड ने अलग होने का फैसला लेकर फैंस को हैरत में डाल दिया था। वहीं अब उनकी बेटी शिलोह को लेकर एक खबर सामने आई है।
 
खबरों के अनुसार शिलोह अपने उपनाम में बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने अपने नाम से पिता का सरनेम 'पिट' हटाने के लिए कानूनी कागजी कार्रवाई दायर की है। शिलोह हाल ही में 18 साल की हुई हैं और कुछ दिन बाद ही उन्हें लेकर ऐसी खबर सामने आई है। 
 
शिलोह नोवेल जोली-पिट ने 27 मई को लॉस एंजलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अपना नाम बदलकर सिर्फ शिलोह नोवेल रखने के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से नाम के आगे से भी 'पिट' हटा दिया है। इसके बाद अब शिलोह ने कानूनी तौर से उपनाम बदलने का फैसला किया है। 
 
शिलोह से पहले एंजेलिना और ब्रैड की बेटी 19 वर्षीय जहरा ने भी अपने उपनाम में बदलाव किया था। वहीं उनकी एकऔर बेटी 15 वर्षीय बेटी विविएन भी अपने उपनाम के रूप में पिट का उपयोग करने से बचती रही हैं। अब शिलोह भी अपने बाकी बहनों की तरह नाम से 'पिट' शब्द को हटाना चाहती हैं। 
 
बता दें कि ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की मुलाकात 2004 में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब ब्रैड, जेनिफर एनिस्टन के साथ शादी के बंधन में थे। लेकिन एंजेलिना से मिलने के बाद उन्होंने जेनिफर से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद ब्रै और एंजेलिना ने 2014 में शादी रचा ली। दोनों ने 2016 में तलाक की याचिका दायर की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में 30 रोचक जानकारियां : वादा निभाया, न चुंबन दिया और न बिकिनी पहनी