Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

हमें फॉलो करें 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा शिंदे ने सीरियल के निमार्ता बेनिफर के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। 
 
शिल्पा ने मुंबई स्थित मलाड पुलिस स्टेशन में संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बेनिफर और संजय फिलहाल शहर से बाहर हैं और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। 
 
शिल्पा और निर्माता के बीच संबंध पहले से ही खराब है। बेनिफर ने पहले ही शिल्पा पर अनुबंध तोड़ने पर 12 करोड़ रुपये का दावा किया था। उनकी अपील पर ही सिनेमा और टीवी कलाकार के संगठन ने शिल्पा के काम करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनाक्षी सिन्हा को बेहद पसंद है उर्दू