Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुल्हन बनने जा रहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

हमें फॉलो करें दुल्हन बनने जा रहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर, बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
, शनिवार, 14 अगस्त 2021 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी करने जा रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों जुहू स्थित घर में 14 अगस्त को सात फेरे लेंगे। 

 
बताया जा रहा है कि इस शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।
 
webdunia
रिया कपूर और करण बूलानी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। करण बूलानी एक निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं। वहीं रिया कपूर भी एक प्रोड्यूसर हैं और अपना एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। 
 
करण बूलानी ने आयशा और वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस ओटीटी : नेहा भसीन ने पार की हदें, टास्क जीतने के लिए रिद्धिमा पंडित को किया किस