बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर फिल्मों के अलावा अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस उम्र में भी वह फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते हैं। अगर 90 के दशक का कोई अभिनेता है जो आज की पीढ़ी की प्रतिभाओं को कड़ी टक्कर देता है, तो वह अनिल कपूर हैं।
अपने नाम के तहत विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनों के साथ, अनिल कपूर आगे बढ़ते रहे हैं। 66 वर्ष की उम्र में भी वह बेहद कुल और हैपीनिंग हैं।
बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो, कपूर ने इस साल इसे शांति से मानाने की योजना बनाई है और यह दिन अपने परिवार के साथ घर पर बिताने जा रहे हैं। साथ ही अपने पोते जो कपूर फैमिली ट्री में सबसे नए जुड़े है उनके साथ अपना दिन बिताएंगे।
अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें थार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार मिला है। उन्होंने जुग जुग जीयो में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी आने वाली परियोजनाओं में दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन अभिनीत सिद्धार्थ आनंद की फाइटर और 'द नाइट मैनेजर' का भारतीय रूपांतरण शामिल है। उनके पास पाइपलाइन में रणबीर कपूर की एनिमल भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya