Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर बनाना चाहते हैं इस हिट फिल्म का रीमेक

हमें फॉलो करें बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर बनाना चाहते हैं इस हिट फिल्म का रीमेक
बॉलीवुड डायरेक्ट सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम लखन में काम करने के बाद अनिल कपूर को आज भी उनके रील नाम लखन के नाम से जाना जाता हैं। अनिल कपूर, जैकी श्राफ की जोड़ी वाली इस फिल्म को रीमेक करने की कोशिश कुछ सालों पहले हुई थी, जब करण जौहर-रोहित शेट्टी ने इसका रीमेक करने की घोषणा की थी, लेकिन किसी वजह से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका था। 
 
webdunia
अब एक बार फिर खबर है कि अनिल कपूर राम लखन का रीमेक करना चाहते हैं और ये रीमेक लखन के नजरिए से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। हर्षवर्धन कपूर की अब तक दो फिल्में आईं हैं और दोनों ही फ्लॉप रही है इसी को देखते हुए अनिल कपूर उन्हें एक बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं। 
 
अनिल कपूर अब भी मानते हैं कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बाबत चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। वहीं, अनिल कपूर का भी हर्षवर्धन संग इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exclusive Interview : ज़ीरो, सुहाना और सलमान को लेकर क्या कहा शाहरुख खान ने