Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल कपूर का वर्कआउट देख फैंस के छूटे पसीने, माइनस 110 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर लगाई दौड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल कपूर का वर्कआउट देख फैंस के छूटे पसीने, माइनस 110 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर लगाई दौड़

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (11:17 IST)
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। खुद को फिट रखने के लिए हर रोज सुबह एक्सरसाइज करना, ट्रेडमिल पर दौड़ना अनिल कपूर के रूटीन में शामिल है। अनिल कपूर अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 
 
 
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह -110 डिग्री तापमान पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
 
अनिल कपूर एक चैंबर के अंदर सिर्फ हाफ पैंद पहने वर्कआउट करते दिखरहे हैं। चैंबर के अंदर का तापमान माइनस 110 डिग्री है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, नॉटी 40 का टाइम गया, अब सेक्सी 60 का टाइम है।
 
बता दे कि अनिल कपूर फैट कम करने और फिट होने के लिए क्रायोथेरेपी ले रहे हैं, जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' के लिए इतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 साल की उम्र में आयशा टाकिया ने रखा था बॉलीवुड में कदम, 23 साल की उम्र में अचानक छोड़ दी इंडस्ट्री