Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूबेदार में अनिल कपूर का रौबदार अवतार, पूर्व फौजी के किरदार में आएंगे नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anil Kapoor

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 18 जून 2025 (17:30 IST)
मेगास्टार अनिल कपूर 'सुबेदार' में एक जबरदस्त, हाई-वोल्टेज प्रदर्शन के लिए तैयार हैं — यह एक दमदार एक्शन-ड्रामा है, जिसका निर्देशन जलसा फेम सुरेश त्रिवेणी ने किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही इस सीरीज़ को लेकर पहले से ही ज़बरदस्त उत्साह बना हुआ है। 
 
इस सीरीज में अनिल कपूर अर्जुन सिंह की निभा रहे हैं- एक पूर्व फौजी, जो अब जंग के मैदान से परे एक अलग ही संघर्ष से जूझ रहा है।
 
सीरीज की कहानी भारत के बीहड़ इलाकों में बसी है, और यह एक ऐसे इंसान की मानसिक स्थिति में गहराई से उतरती है जो युद्ध की यादों से पीड़ित है, अपनी बेटी (राधिका मदान) से टूटे रिश्ते का बोझ उठाए हुए है, और एक बिखरते समाज से मोहभंग कर चुका है। जंग भले खत्म हो चुकी हो, लेकिन अर्जुन सिंह के लिए युद्ध अब भी जारी है — अब यह उसकी निजी लड़ाई बन चुकी है।
 
जब से अक्टूबर 2024 में सुबेदार की शूटिंग शुरू हुई है, तब से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर गहमागहमी तेज़ हो गई है। जब अनिल कपूर ने पहली बार सीरीज़ से अपने लुक की एक झलक दिखाई, तो इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी - एक ऐसा लुक जो नेचुरल, थका हुआ, और अंदर ही अंदर उबलते ग़ुस्से से भरा हुआ है।
 
इस पोस्ट का कैप्शन था: अभी तो हाथ उठे ही कहाँ हैं, ये तो बस तैयारी है” — जो उनके किरदार अर्जुन सिंह की तीव्रता की एक झलक भर थी।
 
यह भूमिका शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है, जिसमें खामोशी, धमाकेदार एक्शन और अंतर्मन की घमासान का मिश्रण है। और अगर कोई इस तरह के बहुआयामी किरदार को पर्दे पर ला सकता है, तो वह अनिल कपूर हैं, जो हर प्रदर्शन के साथ अपनी कला को नया रूप देते रहते हैं।
 
अनिल कपूर अपनी ट्रेडमार्क तीव्रता और अभिनय की गहराई सुबेदार को एक ऐसा अनुभव बनाएंगे जो न केवल दर्शकों, बल्कि समीक्षकों के दिलों को भी छू जाएगा। उत्सुकता स्पष्ट है, फैन्स पहले ही अर्जुन सिंह के इस सफ़र को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निक्की तंबोली के गाने भिगने दे ने पार किए 4 मिलियन व्यूज, एक्ट्रेस जताया फैंस का आभार