Publish Date: Thu, 01 Jun 2023 (12:26 IST)
Updated Date: Thu, 01 Jun 2023 (12:29 IST)
the night manager season 2: अनिल कपूर स्टारर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। पहले सीजन में अनिल की परफॉरमेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने खूब पसंद किया और विश्वभर में भी शो ने काफी अच्छी सफलता पाई।
अनिल कपूर ने अपने ज़बरदस्त डायलॉग से लोगों को खूब प्रभावित किया और साथ ही एंटरटेनमेंट बिज़नेस में विलेन की परिभाषा को एक अलग ही तरह से दर्शाया और उसका स्तर ऊंचा कर दिया। वहीं अब अनिल कपूर ने अपनी सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज कर दिया जाएगा। अनिल कपूर इस सीरीज में एक आर्म्स डीलर की भूमिका निभा रहे हैं। वही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।
द नाइट मैनेजर सीजन 2 में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
अनिल कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'द नाइट मैनेजर' और जेरेमी रेनर की रेनर्वेशन्स में अपने कैरेक्टर्स से एक्टिंग का स्तर खूब बढ़ा दिया। उनके पास फिलहाल रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल', रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर', 'सूबेदार' और एंड्राइड कुंजप्पन वर्शन 5.25 जैसी फिल्में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें