Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंकिता कोंवर का फूटा गुस्सा, बोलीं- नॉर्थ ईस्ट के लोग मेडल जीते तो भारतीय, वरना कोरोना...

हमें फॉलो करें अंकिता कोंवर का फूटा गुस्सा, बोलीं- नॉर्थ ईस्ट के लोग मेडल जीते तो भारतीय, वरना कोरोना...
, बुधवार, 28 जुलाई 2021 (13:18 IST)
बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। 

 
हाल ही में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का परचम लहराया है। मीराबाई चानू की इस जीत का पूरा देश जश्न मना रहा है और उन्हें बधाई दे रहा है। मीराबाई को मिल रही बधाईयों पर अंकिता ने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया है।
 
अंकिता कोंवर का कहना है कि आप नार्थ ईस्ट से हैं तो आप तभी भारतीय हो सकते हैं जब आप देश के लिए मेडल जीतें। अंकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा, अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया से हैं तो आप सिर्फ तभी इंडियन कहला सकते हैं जब आप देश के लिए मेडल जीतें, अन्यथा हम लोग चिंकी, चाइनीज, नेपाली और एक नया एडिशन कोरोना नाम से ही जाने जाते हैं।
 
उन्होंने लिखा, 'भारत में सिर्फ जातीवाद ही नहीं है बल्कि नस्लवाद भी है। यह मैं अपने एक्सपीरियंस से बता रही हूं।' अंकिता ने अपनी इस पोस्ट से नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव पर तंज कंसा है। अंकिता भी नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सेलिना जेटली को 'हॉटशॉट्स' एप के लिए किया गया था अप्रोच? सामने आया एक्ट्रेस का बयान