Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐसे मना रही हैं अर्जुन कपूर की बहनें अपने भाई का बर्थडे

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऐसे मना रही हैं अर्जुन कपूर की बहनें अपने भाई का बर्थडे
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज (26 जून) को जन्मदिन है। अर्जुन 33 वर्ष के हो चुके हैं। बॉलीवुड में उनकी एंट्री को ज़्यादा साल नहीं हुए इसके बावजूद उन्होंने अपना स्थान बना लिया है। साथ ही अपने परिवार के भी वे फेवरेट हैं। 
 
अर्जुन कपूर अपने परिवार एक लिए हमेशा आगे रहते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद भी उन्होंने अपने परिवार को अकेला नहीं छोड़ा और यही बात उन्हें एक अच्छा इंसान बनाती है। 
 
अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, को पूरा प्यार देते हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी बहनें भी पीछे नहीं हैं। वे अपने तरीके से उन्हें बधाई दे रही हैं। 
 
जाह्नवी कपूर ने अपने भाई का साथ इतने वर्षों बाद पाया है। जाह्नवी ने चारों भाई-बहनों का एक पिक्चर्स पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी हिम्मत के जिम्मेदार आप ही हैं.. लव यू.. हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया। वहीं अशुंला कपूर ने भी अपने बचपन की एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं।  
 
 
अंशुला ने एक प्यारा सा मैसेज लिखा है कि हैप्पी बर्थडे भाई.. आप सच में सबसे दयालु, सबसे मेहनती, सबसे मजबूत और सबसे फनी हैं, वो भी सबसे बड़े दिल के साथ। आप हमेशा हमारे 'प्रोटेक्टर' रहे हैं। मैं हमेशा आपनी आभारी रहूंगी कि आप मेरे साथ हर वक्त साथ रहे हैं और यह सिखाया है कि हम किसी भी बात का सामना करने के लिए मजबूत हैं। हमेशा इसी तरह मेरे साथ रहें। आपको बहुत सारा प्यार। 
 
इसके अलावा बहन सोनम कपूर ने भी अर्जुन की एक मज़ेदार इंस्टाग्राम वीडियो शेयर की है, जिसमें अर्जुन केक पर सजी मोमबत्तियां बुझा रहे हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है कि हैप्पी बर्थडे भाई.. तुम्हें बहुत सारा प्यार.. काश मैं तुम्हारे साथ वहां सेलिब्रेट करने के लिए होती.. तुम सबसे प्यार भाई हो। 
 
 
कपूर परिवार के बहनों के प्यारे हैं अर्जुन कपूर। वे घर के सबसे बड़े भाई हैं। इनके अलावा हर्षवर्धन कपूर, जहान कपूर और सभी बहनें अर्जुन से छोटी हैं। अर्जुन का बर्थडे शानदार होने वाला है। हैप्पी बर्थडे अर्जुन। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्लास्टिक बैन पर पूनम पांडे का सवाल- क्या कॉन्डम पर भी बैन है?