Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुपम खेर ने की पत्नी किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि, बोले- वो हमेशा ही एक फाइटर रही हैं

हमें फॉलो करें अनुपम खेर ने की पत्नी किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की पुष्टि, बोले- वो हमेशा ही एक फाइटर रही हैं
, गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (15:09 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर के ब्लड कैंसर से ‍पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। किरण खेर का इलाज इस वक्त मुंबई के अस्पताल में चल रहा है और वो डॉक्टरों की निगरानी में है। 

 
हाल ही में बीजेपी के एक सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल बीमारी का पता चला था। फिलहाल वे इलाज के बाद ठीक हो रही हैं।
 
वहीं अब किरण खेर के पति अनुपम खेर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट लिखकर चाहने वालों से दुआ और प्यार भेजने की अपील की है। अनुपम खेर ने लिखा, सिर्फ इसलिए कि अफवाहों से स्थिति बेहतर नहीं हो सकती। मैं और सिकंदर इस बात की जानकारी आप सभी को देना चाहते हैं कि किरण मल्टी मायलोमा से ग्रसित हैं। ये एक तरह का ब्लड कैंसर है।
 
उन्होंने कहा, इस वक्त उनका इलाज चल रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि वो इससे और मजबूत होकर बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि हमें बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम मिली है। वो हमेशा ही एक फाइटर रही हैं और चीजों को मजबूती से लेती हैं। वो दिलदार हैं इसलिए ही उन्हें चाहने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है। इसलिए अपना प्यार और दुआएं उनके लिए भेजते रहिए। वो रिकवर होने की राह में हैं। हम सभी आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।
 
webdunia
किरण खेर बीते 1 साल से कैंसर की इस बीमारी से पीड़ित हैं। अनुपम खेर ने किरण खेर की बीमारी का खुलासा उस वक्त किया जब किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। 
 
किरण खेर ने साल 1990 में हिन्दी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा, इस फिल्म के लिए उनको कई अवॉर्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली के लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पगलैट : फिल्म समीक्षा