Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की सास का निधन

हमें फॉलो करें अनुपमा फेम रुपाली गांगुली के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की सास का निधन

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 26 अगस्त 2024 (11:35 IST)
Rupali Ganguly's mother-in-law dies : टीवी सीरियल अनुपमा से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस की सास सुदर्शन वर्मा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ उसकी दादी के बॉन्ड के बारे में बताया है। 
 
रुपाली गांगुली ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पोते रुद्रांश के साथ दादी की बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी और इस बार उनके बिना पहला जन्मदिन मना। इस वीडियो में रुपाली गांगुली की सास नजर आ रही हैं, जिसमें वो अपने पोते रुद्रांश को आशीर्वाद दे रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

वीडियो में एक झलक तब की है, जब वो आखिरी वक्त में बिस्तर पर लेटी हुई हैं, लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं है। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा, रुद्रांश का पहला जन्मदिन उस एक व्यक्ति के बिना जो शायद उसे उसके माता-पिता से भी ज्यादा प्यार करता था। 
 
उन्होंने लिखा, हमेशा दादी का लाडला कृष्णा... श्रीमती सुदर्शन वर्मा...आपकी कमी हमेशा महसूस होगी... माता-पिता और दादा-दादी को संजो कर रखें...शुद्ध बिना शर्त शुद्ध आशीर्वाद। 
 
बता दें कि रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा बिजनेसमैन हैं। दोनों ने 6 फरवरी 2013 को शादी की थी। उनका एक बेटा रुद्रांश है, जिसका जन्म 25 अगस्त 2013 को हुआ था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 59 साल के आमिर खान रचाएंगे तीसरी बार शादी? एक्टर ने दिया जवाब