Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना से जंग लड़ने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जुटाएंगे फंड, शुरू किया कैंपेन

हमें फॉलो करें कोरोना से जंग लड़ने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जुटाएंगे फंड, शुरू किया कैंपेन
, शुक्रवार, 7 मई 2021 (13:01 IST)
कोरोना महामारी के इस दौर में कई सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने भी एक कैंपेन की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोगों की मदद की जाएगी। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

 
अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमारा देश कोरोनावायरस की दूसरी वेव से लड़ रहा है। हमारा हेल्थकेयर सिस्टम चैलेंजस का सामना कर रहा है, अपने लोगों को तकलीफ में देख मेरा दिल दुखता है। इसलिए मैंने और विराट ने एक कैंपेन की शुरुआत की है, कोविड 19 रिलीफ के लिए फंड इक्ट्ठा करने के लिए। #InThisTogether. 
 
उन्होंने लिखा, हम सब मिलकर इस क्राइसिस से उबरेंगे। प्लीज इंडिया और इंडियन्स के सपोर्ट में अपना कदम बढ़ाइए। इस मुश्किल समय में आपका योगदान लोगों का जान बचा सकेगा।
 
अनुष्का और विराट ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद के लिए दो करोड़ रुपए का दान किया है। उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपए जुटाने का है। ये दोनों आम जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिए यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं। 
 
कोहली और अनुष्का की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भारत में कोविड राहत कोष के लिए सात करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इसमें कहा गया है, वे लोगों से धन जुटाने वाले मंच (क्राउड फंडिंग प्लेटफार्म) केटो के जरिए एक अभियान शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अपनी तरह से दो करोड़ रुपए दान किये हैं।
 
यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा। इससे जुटाई गयी धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी जो कि ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम करती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई: स्नेहलता वसईकर को अपनी दूसरी मां मानते हैं क्रिश चौहान