Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा ने कहा रणबीर कपूर को 'ऑल इंडिया रेडियो'

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा ने कहा रणबीर कपूर को 'ऑल इंडिया रेडियो'
प्रोफेशनल और पर्सनल लेवल पर अनुष्का शर्मा बहुत ही बेहतरीन समय का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्हें स्टारडस्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड सुल्तान के लिए दिया। अनुष्का इंडस्ट्री की उन हिरोइनों में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड के सबसे बडे नाम, जिनमें सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार शामिल हैं, के साथ काम किया है। 


 
 
शाहरुख और रणबीर के साथ काम करना कैसा रहा, अनुष्का ने खुलकर बताया। उनके मुताबिक, "रणबीर के साथ, हम दोनों एक दूसरे की टांग खींचते और तंग करते रहते हैं। शाहरुख के साथ यह अलग है। हमारा जुड़ाव फिलोसॉफिकल लेवल का है। हम जब मिलते हैं, हम जिंदगी के बारे में बात करते हैं। उनसे सीखने को बहुत है।  मैं रणबीर को बहुत सी बातें नहीं बताती क्योंकि वह 'ऑल इंडिया रेडियो' हैं।"
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब करीना ने कहा, सैफ के बच्चों को नहीं है दूसरी मां की जरूरत