Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्दे पर क्रिकेट खेलती नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, इस भारतीय महिला क्रिकेटर का निभाएंगी किरदार!

हमें फॉलो करें पर्दे पर क्रिकेट खेलती नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, इस भारतीय महिला क्रिकेटर का निभाएंगी किरदार!
, रविवार, 12 जनवरी 2020 (17:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ वक्त से बड़े पर्दे से नदारद हैं। दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। उसके बाद से न तो उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है और न ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। ऐसे में उनके फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं।

 
फैंस को अब इंतजार है तो बस अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का। लेकिन अब लगता है कि उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही दोबारा फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह अनुष्का स्पोर्ट्स बायोपिक में नजर आएंगी। यह बायोपिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इसमें लीड रोल में होंगी। झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को चुना है।

हालांकि इस बारे में अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इससे पहले साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म को इतनी सक्सेस नहीं मिल पाई थी। फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आए थे। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
 
बता दें कि झूलन गोस्वानी ने 2002 में टीम इंडिया के लिए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नेशनल टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बनकर उभरीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 13 : शहनाज गिल पर भड़के सलमान खान, बोले- खुद को कैटरीना कैफ समझने लगी हो