Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर जावेद अख्तर ने कही यह बात

हमें फॉलो करें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर जावेद अख्तर ने कही यह बात
, रविवार, 12 जनवरी 2020 (15:29 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो चली है। खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर फिल्म तूफान की रिलीज के पहले भी शादी करके फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

 
हालांकि ना तो फरहान ने और ना ही शिबानी ने इस मामले में कोई रिएक्शन दिया है। लेकिन अब फरहान के पिता और मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं। जावेद अख्तर ने कहा उन्हें इस बारे में पता नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे बहुत सीक्रेट रखते हैं।
जावेद अखतर से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे भी अभी आपसे ही पता चला है। मैं फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ ही था। लेकिन उसने मुझे ऐसा कुछ भी नहीं बताया। लेकिन आप नहीं जानते बच्चे बहुत छिपाते हैं।

webdunia
इसके साथ ही जावेद अख्तर ने शिबानी दांडेकर के बारे में कहा कि मैं उससे कई बार मिल चुका हूं वो बहुत प्यारी लड़की है।
 
बता दें कि साल 2000 में फरहान ने अधुना से शादी की थी। ये शादी 6 साल बाद टूट गई और दोनों तलाक लेकर अलग-अलग हो गए। पूर्व पत्नी से फरहान के दो बच्चे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीडियो शेयर कर मलाइका अरोरा ने बताया अपनी फिटनेस का राज