Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा ने आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' के लिए दिया था ऑडिशन, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा ने आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' के लिए दिया था ऑडिशन, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
, शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (12:21 IST)
अनुष्का शर्मा ने अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। हाल में अनुष्का शर्मा एक बेटी की मां बनी हैं। अपनी पहली संतान को जन्म देने के तीन महीने बाद अनुष्का अपने काम पर लौट गई हैं। अब अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन देती हुई दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अनुष्का फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक डायलॉग बोलती हुई दिख रही हैं। फिल्म में इस डायलॉग को ग्रेसी सिंह ने बोला था।
 
वीडियो में अनुष्का हरे रंग की टॉप में दिख रही हैं। अनुष्का बोलती हुई दिख रही हैं, आज के बाद आप मुन्ना का नाम कभी नहीं सुनेंगे। एक गुंडे का नाम क्यूं लें, बिल्कुल नहीं। फिर कोई यहां हंसी मजाक नहीं करेगा। आज के बाद कोई पेशेंट अस्पताल में नहीं मुस्कुराएगा।
 
ऑडिशन देने के बाद 'थ्री इडियट्स' में अनुष्का का सेलेक्शन नहीं हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। पांच साल बाद राजकुमार ने अपनी फिल्म 'पीके' में अनुष्का को आमिर खान के अपोजिट भूमिका में कास्ट किया था। इस फिल्म में अनुष्का एक पत्रकार की भूमिका में दिखी थीं। 
 
अनुष्का ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'श्री कृष्णा' के भीष्म पितामह, परिवार ने भी छोड़ा साथ