Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आने वाली है अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित नई सीरिज़, टीज़र हुआ रिलीज़

हमें फॉलो करें आने वाली है अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित नई सीरिज़, टीज़र हुआ रिलीज़
, मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (15:19 IST)
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो एक ऐसा मंच है जो अपने दर्शकों के लिए हमेशा रोचक और ताज़ा कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित किए जा रहे एक नए अनटाइटल्ड शो की झलक साझा करते हुए निर्माताओं ने आज टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि यह थ्रिलर कहानी आपको अपनी सीट से जकड़े रखने के लिए तैयार है।
 
टीज़र एक दिलचस्प आवाज़ के साथ शुरू होता है जो दहशत के लिए आग्रह करते हुए, दर्शकों को एक ऐसी घटना की उल्टी गिनती शुरू करने के लिए कहता है जो जल्द ही दस्तक देने वाला है। क्या, कैसे और कौन? यह कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो अब इस टीज़र के साथ हम सभी के दिमाग में घूम रहे है।
 
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,"सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।
 
 
अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुनिया के सामने यह टीज़र शेयर करते हुए लिखा,"सब बदलेगा, समय, लोग और लोक।
 
जबकि टीज़र ने हम सभी को पूरी तरह से इस घटना के प्रति प्रत्याशित कर दिया है, वही निर्माताओं ने शो के टाइटल का भी खुलासा न करते हुए शो के फैक्टर को जीवित रखना सुनिश्चित किया है। खैर, उत्सुकता और सोचने पर मजबूर कर देने वाले इस टीज़र के साथ, अमेज़ॅन की इस नई प्राइम मूल पर अधिक जानकारी के लिए बने रहें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुबई में फंसे सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग