Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का से क्यों डर गईं परिणीति चोपड़ा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा
सलमान खान को लेकर 'सुल्तान' बनाने की घोषणा जब से की गई है तब से इस फिल्म में हीरोइन बनने की होड़ मच गई है। दीपिका से लेकर तो कृति सेनन तक और अनुष्का से लेकर तो परिणीति तक, सभी इस फिल्म से जुड़ना चाहती है। इन सभी को पता है कि बैठे बैठाए खाते में एक ब्लॉकबस्टर मूवी जुड़ जाएगी। 

 
इस फिल्म के लिए दो हीरोइनों की जरूरत है। खबर आई थी कि सेकंड लीड रोल के लिए परिणीति चोपड़ा को चुन लिया गया है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि परिणीति ने यह फिल्म छोड़ दी है। इसकी वजह है अनुष्का शर्मा। अनुष्का को फिल्म में लीड रोल में लिए जाने की खबर है और परिणीति को जैसे ही यह पता चला उन्होंने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया। वे अनुष्का के साथ सेकंड लीड रोल करने की इच्छुक नहीं है। 
उधर कृति सेनन कैम्प का भी कहना है कि वे भी दौड़ में बनी हुई हैं। शायद वे परिणीति की जगह ले लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi