Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चौथी बार अनुष्का-शाहरुख साथ करेंगे फिल्म!

हमें फॉलो करें चौथी बार अनुष्का-शाहरुख साथ करेंगे फिल्म!
बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल. राय, शाहरूख खान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म दो अभिनेत्री और एक अभिनेता के साथ बनाई जानी है। कैटरीना कैफ का नाम पहले ही तय है। वह अपना ही किरदार निभाएंगी। फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण का चयन किया गया था। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब दूसरी मुख्य अभिनेत्री के लिए अनुष्का शर्मा से संपर्क किया गया है।
 
चर्चा है कि दीपिका के न कहने के बाद शाहरुख और आनंद ने कई बार मुलाकात कर अनुष्का के नाम पर विचार किया। वह अनुष्का को साथ में स्टोरी सुनाएंगे। इस सप्ताह या अगले सप्ताह उन्हें स्टोरी पढ़ने को दी जाएगी। इसके बाद अनुष्का अपना फैसला लेंगी। दीपिका के बाद आनंद की पहली पसंद अनुष्का ही हैं।
 
गौरतलब है कि शाहरुख और अनुष्का साथ में 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' कर चुके हैं। साथ ही इम्तियाज अली की द रिंग (वर्किंग टाइटल) की शूटिंग इस समय कर रहे हैं। आनंद की फिल्म में यदि अनुष्का बोर्ड पर आती हैं तो वे शाहरुख के साथ चौथी बार स्क्रीन साझा करेंगी।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दंगल के निर्देशक को सलमान ने क्यों कहा ना और वरुण ने की हां...