Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कही यह बात

हमें फॉलो करें वैलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कही यह बात
, रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (18:40 IST)
वैलेंटाइन डे के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर कर प्यार का इजहार किया है। विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया के लिए मैच खेल रहे हैं।
 
अनुष्का शर्मा ने वैलेंटाइन डे के अवसर पर पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने मैसेज भी लिखा है। अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'मैं इस दिन को ज्यादा मानती नहीं हूं लेकिन सनसेट की फोटो शेयर करना ज्यादा महत्वपूर्ण हैl मेरे हर दिन का, हमेशा के लिए वैलेंटाइन।' 
 
इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। तस्वीर पर अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। एक फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ीl' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत कपलl' 
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। 
 
विराट कोहली ने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई हैस हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पटियाला बेब्स' एक्टर अनिरुद्ध दवे बने पिता, पत्नी शुभी आहूजा ने दिया बेटे को जन्म