sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉकडाउन में पति विराट कोहली के संग गोल गप्पे और बर्फी का लुत्फ उठा रहीं अनुष्का शर्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Corona Virus
, सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (17:51 IST)
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। जिसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों में हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन में अपनी खाना बनाने की स्किल्स दिखा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्वारंटीन में गोलगप्पे और बेसन की बर्फी की फोटो शेयर की।
 

अनुष्का शर्मा ने बताया है कि गोल गप्पे और बेसन की बर्फी उनकी मॉम ने बनाई हैं। अनुष्का शर्मा ने गोलगप्पे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'होम मेड गोलगप्पे'।
 
वहीं, बेसन की बर्फी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मम्मी के सौजन्य से।' एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
जब से देश में लॉकडाउन लगा है, अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली संग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनुष्का विराट के बाल काटती नजर आईं थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिणी इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स और एंडोर्समेंट के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं महेश बाबू