Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा ने खोला पति विराट कोहली की फिटनेस का राज, वीडियो शेयर कर बोलीं- खाना तौलकर खाया जाता है

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा ने खोला पति विराट कोहली की फिटनेस का राज, वीडियो शेयर कर बोलीं- खाना तौलकर खाया जाता है
, गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (16:44 IST)
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिटनेस के लिए वो वर्कआउट के साथ-साथ अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं। अब हाल ही में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनकी की फिटनेस का राज खोल दिया है। और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर यही लगता है विराट डाइट के मामले में कुछ ज्यादा ही स्ट्रिक्ट हैं। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, इस घर में खाना तौलकर खाया जाता है, विराट कोहली की मेहरबानी से।
 
अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट व अनुष्का का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, पर देखकर लगता है कि इसमें अनुष्का विराट के लिए खाना तौल रही हैं। खाने का वजन जैसे ही 101 ग्राम होता है विराट कहते है कि मुझे 100 पसंद है और इतना ही चाहिए। जिस पर अनुष्का ने जवाब में कहा- 'That was so cheesy'
 
बता दें कि विराट कोहली कोरोना वायरस के चलते मैदान से दूर हैं और इस खाली समय को अपनी पत्नि अनुष्का के साथ बिता रहे हैं। शादी के बाद यह पहला मौका है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इतना लंबा समय साथ बिताने को मिल रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपुर्द-ए-खाक हुए जगदीप, नम आंखों से बेटे जावेद-नावेद ने दी अंतिम विदाई