Publish Date: Mon, 20 Jun 2022 (16:54 IST)
Updated Date: Mon, 20 Jun 2022 (16:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में मालदीव में अपने परिवार संग वेकेशन मनाकर भारत लौटी हैं। भारत आते ही अनुष्का का वर्किंग मोड ऑन हो गया है। लंबे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग शुरू कर दी है।
अनुष्का शर्मा की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी अनुष्का ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने वीडियो और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस को बताया कि उन्होंने चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू कर दी है।
अनुष्का शर्मा ने मुंबई के महबूब स्टूडियों का एक वीडियो शेयर किया, यह एक फास्ट फॉरवर्ड वीडियो है, जोकि सीधा उनकी वैनिटी वैन पर अंत होता है और जिसपर 'झूलन' लिखा है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'मैं वहां वापिस आ गई हूं जहां से मैं जुड़ी हुई हूं'। इसी के साथ हैशटैग में अनुष्का ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
अनुष्मा ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए कई महीनों तैयारी की थी और इसके बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू की। चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन के प्रेरणादायक सफर को दर्शाया गया है।