Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्युज़ियम में अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यु

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिंगापुर के मैडम तुसाद म्युज़ियम में अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यु
अनुष्का शर्मा बहुत जल्द ही बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने कई फिल्मों के साथ ही कई अवॉर्ड्स भी जीत लिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भी अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके बाद विराट कोहली से उनकी गुपचुप शादी की चर्चाओं ने कम ज़ोर नहीं पकड़ा। ऐसे में अनुष्का की पॉपुलेरिटी को द्केहते हुए उन्हें एक और अचीवमेंट मिला है। 
 
खबर के मुताबिक अनुष्का शर्मा का जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद वैक्स म्युज़ियम में स्टैच्यु बनने वाला है। सूत्र की माने तो वैक्स न्युज़ियम में अनुष्का का एक स्टैच्यु बनने वाला है और इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। मैडम तुसाद खास पर्सनेलिटीज़ का स्टैच्यु बनाने में बहुत चुनिंदा हैं और अनुष्का खुशनसीब हैं जिनका स्टैच्यु स्पेशल इंटरैक्टिव फीचर होगा। 
 
म्युज़ियम में ओपरा विनफ्रे, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुईस हैमिल्टन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं। ऐसए में अब अनुष्का भी इसी लिस्ट का हिस्सा होंगी। खबर है कि अनुष्का पहली ऐसी सेलीब्रिटी होंगी जिनका फीचर पुतला बनेगा। यह एक इंटरैक्टिव फीचर होगा और मैडम तुसाद अपने इस नए काम की शुरुआत अनुष्का के स्टैच्यु के साथ करेगा। इसमें वे एक फोन पकड़े हुए दिखाई देंगी। 
 
इसमें खास बात होगी कि अनुष्का के स्टैच्यु से जब कोई फोन उठाएगा तो उसे अनुष्का की आवाज़ में कुछ सुनने को भी मिलेगा। बॉलीवुड से मैडम तुसाद म्युज़ियम में अनुष्का के अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन, काजोल जैसी कई सेलीब्रिटीज़ के स्टैच्यु बने हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया सैवी हैं यूथ के फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन