Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा करेंगी झूलन गोस्वामी की बायोपिक

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा करेंगी झूलन गोस्वामी की बायोपिक
, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (11:47 IST)
Photo : Twitter

2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ज़ीरो' के बाद अनुष्का शर्मा बिग स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। उनका ज्यादातर समय अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ ही बीता है, लेकिन अनुष्का अब वापसी के लिए तैयार हैं और क्रिकेट ही उनकी अगली फिल्म का विषय है। 
 
खबर है कि वे भारत की मशहूर क्रिकेटर रहीं झूलन गोस्वामी पर बनने वाली बायोपिक में इस क्रिकेटर का रोल अदा करेंगी। इस प्रोजेक्ट की जल्दी ही घोषणा होने वाली है। 
 
पिछले दिनों अनुष्का को झूलन के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में देखा भी गया था। वे वहां पर इसी फिल्म का अनाउंसमेंट शूट करने गई थीं। 
 
इस फिल्म का अनाउंसमेंट सोनी पिक्चर्स, जो कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, जल्दी ही वीडियो के जरिये करने वाले हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। 
 
झूलन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं और अपने प्रदर्शन उसे उन्होंने हमेशा प्रभावित भी किया है। उन्हें 2007 में आईसीसी वूमैन प्लेयर ऑफ द ईयर 2007 भी घोषित किया जा चुका है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभ मंगल ज्यादा सावधान की कहानी : क्या ये शादी हो पाएगी?