Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म‍

हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म‍
, सोमवार, 11 जनवरी 2021 (16:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर किलकारियां गुंज गई है। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म‍ दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुद बेटी का पिता बनने की जानकारी दी है।

 
विराट कोहली ने लिखा, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।
 
उन्होंने आगे लिखा, 'यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'
 
बता दें कि काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है। विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'अनस्क्रिप्टेड: कॉन्वर्जेशन ऑन लाइफ एंड सिनेमा' में अपनी बॉलीवुड जर्नी के बारे में बताएंगे विधु विनोद चोपड़ा