Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब प्रभास ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, वजह है खास

हमें फॉलो करें जब प्रभास ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, वजह है खास

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (10:57 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 7 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन वह अपने स्टेज नेम से मशहूर हैं। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। अनुष्का शेट्टी ने एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज में देवसेना का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।

 
अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। बताया जाता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की भी कोशिश की थी। बाहुबली की शूटिंग के दौरान अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
 
webdunia
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। इस दौरान जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
 
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल की 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज