Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट के घर दिल्ली पहुंची अनुष्का शर्मा, क्या बजने वाली है शहनाई!!

हमें फॉलो करें विराट के घर दिल्ली पहुंची अनुष्का शर्मा, क्या बजने वाली है शहनाई!!
, शुक्रवार, 10 जून 2016 (13:11 IST)
टीम इंडिया के सुपर सितारे विराट कोहली और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का को लेकर चर्चा गरम है। हाल ही में सुलतान की शूटिंग के लिए जब अनुष्का बुडापेस्ट जा रही थीं तो विराट उन्हें विदा करने एयरपोर्ट गए थे। अब पता चला है कि अनुष्का भारत लौट आई हैं और अपने घर मुंबई न जाते हुए वे सीधे दिल्ली स्थित विराट कोहली के घर पहंच गई। 
 

बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में हैं और विराट के परिवार से मिलने पहुंची हैं। अनुष्का ने दिल्ली में विराट के घर खासा वक्त बिताया और कहा जा रहा है कि अब वे क्रिकेटर के साथ कहीं और गई हैं। अनुष्का और विराट दोनों साथ वक्त बिताने के लिए साथ-साथ निकल पड़े हैं। दोनों कहां गए हैं यह शायद इनके बेहद करीबी ही जानते होंगे।
पिछले कई दिनों से विराट और अनुष्का की शादी को लेकर भी कई तरह की अफवाहें आम हुईं थीं। इस पर अनुष्का ने सफ़ाई देते हुए कहा था कि वो अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। लेकिन पिछले दिनों दोनों के शार्ट ब्रेकअप और फिर से पैचअप से जाहिर हो गया था कि दोनों अपने रिश्ते को नए आयाम देने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं।

अब कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करेंगे। दोनों के करियर में सब ठीक चल रहा है और इससे अच्छा मौका उन्हें शादी के लिए कोई दूसरा नजर नहीं आ रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहनजोदड़ो का फर्स्ट लुक