Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (12:31 IST)
सिनेमाघरों को खोलने के आदेश के बाद कई फिल्में थिएटर मे रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति भी फिल्म प्रशंसकों का रुझान कम नहीं हुआ है। कई फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'सरदार का ग्रैंडसन' डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 
इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी है। इसमें अर्जुन के अलावा नीना गुप्ता, अदिति राव हैदर और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'अपने पेरेंट्स और ग्रैंड पेरेंट्स को इस फिल्म के लिए साथ कर लें। 'सरदार का ग्रैंडसन' जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।'
 
इस फिल्म में नीना, अर्जुन की दादी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में जॉन और अदिति का कैमियो देखा जाएगा। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, इतने दिग्गज कलाकारों के साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म से खुद को रिलेट कर पाएंगे।
 
फिल्म की कहानी पंजाब के एक परिवार पर आधारित है। इसमें अमरिका से वापस आए एक पोते की कहानी को फिल्माया गया है, जो अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है। फिल्म में तीन पीढ़ियों तक चलने वाली प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा।
 
फिल्म में 1947 से 2020 तक की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। अर्जुन और रकुल नई पीढ़ी के कपल की भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग 2019 में नवंबर में शुरू हुई थी। अर्जुन और रकुल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की घोषणा के बारे में बताया था।
 
काशवी नायर इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी अनुजा चौहान ने लिखी है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जॉन, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी, कृष्ण कुमार और मोनिशा आडवाणी ने किया है।
 
अर्जुन अभी अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में भी नजर आएंगे। वहीं, रकुल को अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' में देखा जाएगा। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिशा पाटनी से कब शादी करेंगे टाइगर श्रॉफ? पिता जैकी श्रॉफ ने कही यह बात