Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं जीनत अमान, फर्स्ट लुक रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Kapoor
, रविवार, 10 नवंबर 2019 (12:15 IST)
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों चर्चा में हैं। जीनत काफी लंबे समय के बाद फिल्म 'पानीपत' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह सकीना बेगम के किरदार में दिखेंगी।


आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' से संजय दत्त, कृति सेनन और अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किए जाने के बाद अब जीनत अमान का लुक भी जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा कि इस फिल्म में जीनत अमान का रोल काफी अहम हैं।
 
webdunia
पोस्टर में जीनत अमान एक रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सकीना पानीपत की लड़ाई में अहम भूमिका निभाईं थी।
फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर, सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति उनकी पत्नी पार्वती बाई के रोल में नजर आएंगी। जबकि संजय दत्त दुर्रानी साम्राज्य के संस्थापक और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे। 
 
यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। 'पानीपत' 06 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारीकर ने किया है। वहीं डायलॉग्स अशोक चक्रधर ने लिखे हैं। यह फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 13 : सिद्धार्थ के बारे में कही हुई रश्मि की हर बात पे थू...