Publish Date: Tue, 27 Apr 2021 (13:25 IST)
Updated Date: Tue, 27 Apr 2021 (13:26 IST)
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है। मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर भी कर चुके हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।
अब अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में मलाइका को काफी स्पेशल बताया है। अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें ये पसंद है कि मलाइका कितनी 'प्रतिष्ठित' हैं।
अर्जुन ने कहा, मुझे ये बेहद पसंद है कि मलाइका ने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था और उन्होंने अपनी गरिमा को बनाए रखा। मैंने कभी मलाइका को अपने आसपास की परिस्थिति और चीजों को लेकर शिकायत करते हुए नहीं देखा। उन्होंने बताया कि वह काम को लेकर बातें नहीं बल्कि उस काम को खत्म करना जानती हैं और यही बात वह रोज अपनी लेडी लव से सीखते हैं।
दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की सराहना करते नजर आते हैं। दोनों वेकेशन से लेकर कई त्यौहारों को भी साथ सेलिब्रेट करते हैं। मलाइका अरोरा अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती हैं।