Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन और परिणीति की जोड़ी फिर मचाएगी धूम

हरियाणवी पुलिस अधिकारी के किरदार में अर्जुन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अर्जुन और परिणीति की जोड़ी फिर मचाएगी धूम
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने जा रही है। वर्ष 2012 में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी वाली फिल्म 'इशकजादे' प्रदर्शित हुई थी। दोनों एक बार फिर से स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स करने जा रहा है। निर्देशन का जिम्मा दिबाकर बैनर्जी को सौंपा गया है जिन्होंने यशराज बैनर की फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' को निर्देशित किया था।
 
दिबाकर बैनर्जी की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर होगी। अर्जुन और परिणीति को दिबाकर ने लगभग अपनी इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अर्जुन हरियाणवी पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म इस साल ही रिलीज हो सकती है।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन सलमान खान को डेट नहीं करना चाहेगा?