Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण-रणवीर से आगे निकलने के लिए अर्जुन कपूर का डबल धमाका

Advertiesment
हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर
वरुण धवन, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे अभिनेताओं ने लगभग एक साथ ही करियर शुरू किया। वरुण और रणवीर सिंह की तुलना में अर्जुन कपूर पीछे रह गए। अब वे नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं ताकि इनकी बराबरी कर सकें। इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं अनिल कपूर जो कि अर्जुन के चाचा हैं। अनिल को फिल्म इंडस्ट्री का लम्बा अनुभव है। अपने दिनों में वे प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए तिकड़मबाजी किया करते थे। 
क्या करने वाले हैं अर्जुन डबल धमाका... अगले पेज पर
 

अनिल कपूर के कहने पर अर्जुन ने 'मुबारका' नामक फिल्म साइन की है। इसमें रियल लाइफ के चाचा-भतीजा यानी अनिल-अर्जुन फिल्म में भी चाचा-भतीजा बने हैं। अर्जुन की इसमें दोहरी भूमिका है। दूसरे अर्जुन का पहले अर्जुन से कोई लेना-देना नहीं है। अर्जुन इसके पहले 'औरंगजेब' में भी डबल रोल कर चुके हैं। अनिल का साथ पाकर अर्जुन अपने अभिनय को और निखार सकेंगे। अनिल और अर्जुन को विश्वास है कि 'मुबारका' अर्जुन के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

56 करोड़ वाली फिल्म... अक्षय शुरू करेंगे शूटिंग