Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरमान कोहली के पिता निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन, बाथरूम में आया हार्ट अटैक

हमें फॉलो करें अरमान कोहली के पिता निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन, बाथरूम में आया हार्ट अटैक

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (12:40 IST)
Photo Credit : Twitter
Rajkumar Kohli passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'बिग बॉस' फेम अरमान कोहली के पिता मशहूर निर्देशक-प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार कोहली का निधन शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।
 
बताया जा रहा है कि राजकुमार कोहली सुबह बहुत देर तक जब बाथरूम से बाहर नहीं निकले। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें बाथरूम में हार्ट अटैक आ गया था। राजकुमार कोहली ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 
 
राजकुमार कोहली अपने करियर में नागिन, जानी दुश्मन, बीवी नौकर का, बदले की आग, राज तिलक, जीने नहीं दूंगा, इंतकाम, बीस साल बाद जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों रचाई थी हेलेन संग दूसरी शादी?