Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्लफ्रेंड की पिटाई के बाद अरमान कोहली गायब, पुलिस को उनकी तलाश

हमें फॉलो करें गर्लफ्रेंड की पिटाई के बाद अरमान कोहली गायब, पुलिस को उनकी तलाश
अरमान कोहली कितने गुस्सैल हैं ये बात बिग बॉस देखने वाले जानते हैं। इस शो में भी उन्होंने अपने गुस्से के जरिये पूरे घर में कोहराम मचाया हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि सोफिया हयात की शिकायत पर पुलिस बिग बॉस शो से अरमान को ले गई थी। 
 
इस समय भी अरमान अपने गुस्से के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा की पिटाई कर दी है। नीरू ने पुलिस को बताया कि अरमान ने उनके बाल पकड़ कर खींचा। उनका सिर जमीन पर दे मारा और सीढ़ियों से भी धक्का दे दिया। 
 
सांताक्रूज पुलिस ने सेक्शन 323, 326, 504 और 506 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। अरमान को जैसे ही पता चला कि नीरू पुलिस के पास पहुंच गई है वे गायब हो गए। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस पूछताछ के लिए अरमान को लेने गई, लेकिन वे मिले ही नहीं। पुलिस को उनकी तलाश है। 
 
नीरू ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तब अरमान ने लगभग उनकी नाक तोड़ दी थी। इसके पहले भी अरमान ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड मुनमुन दत्ता के साथ 2013 में मारीशस में गाली-गलौच की थी। 
 
सूत्रों के अनुसार अरमान को कमिटमेंट फोबिया और गुस्से की समस्या है। वे जल्दी ही आपा खो बैठते हैं और हिंसा पर उतारू हो जाते हैं। अरमान के कई महिलाओं के साथ रिश्ते रहे हैं, लेकिन उनके गुस्से को देखते हुए सभी ने उनसे रिश्ता तोड़ने में ही भलाई समझी। 
 
अरमान के पिता राजकुमार कोहली सत्तर और अस्सी के दशक के मशहूर निर्माता-निर्देशक रहे हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। अरमान को लेकर उन्होंने कई फिल्में बनाई, लेकिन एक भी सफल नहीं रही। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरबाज खान के बाद सट्टेबाजी मामले में फिल्‍ममेकर साजिद खान का नाम