Publish Date: Wed, 19 Nov 2014 (12:07 IST)
Updated Date: Wed, 19 Nov 2014 (14:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधन में बंध गए। अर्पिता का विवाह पंजाबी-हिंदू रीति रिवाजों से हैदराबाद की होटल ताज फलकनुमा में संपन्न हुआ। इस विवाह में नामी हस्तियां शामिल हुईं।
देखिए अर्पिता की शादी के फोटो अगले पन्ने पर
सभी फोटो ट्विटर से साभार
वरमाला की रस्म के दौरान सलमान अपनी बहन के बगल में खड़े थे। इस दौरान मंच पर अरबाज खान, सोहैल खान भी मौजूद थे। अर्पिता के बगल में खड़े सलमान इस दौरान काफी भावुक दिखे।
मंगलवार को आयुष की बारात दिल्ली और हैदराबाद के बैंड वालों की धुन पर होटल पहुंची। अर्पिता के पिता सलीम, मां सलमा, भाई अरबाज, सोहेल और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने बारात का स्वागत किया।
आमिर खान सहित कई मेहमान मौजूद
देखिए अर्पिता की शादी के फोटो