Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले किया यह काम

Advertiesment
हमें फॉलो करें जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले किया यह काम
, सोमवार, 1 नवंबर 2021 (17:49 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में करीब 28 दिन जेल में रहने के बाद 30 अक्टूबर को अपने घर लौट चुके हैं। आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए शाहरुख ने नामचीन वकीलों की फौज मैदान में उतार दी थी। 

 
आर्यन खान ने जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रोफाइल फोटो डिलीट कर दी है। हालांकि उन्होंने अपना कोई पोस्ट डिलीट नहीं किया है। 
 
webdunia
फैंस हैरान है कि आर्यन ने ऐसा क्यों किया। हालांकि आर्यन खान सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अब तक इंस्टाग्राम पर सिर्फ 24 पोस्ट शेयर किए हैं।
 
गौरतलब है कि आर्यन को 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में एनसीबी ने पकड़ा था। हालंकि आर्यन के पास किसी तरह की ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ULLU के शो कड़ियां में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे, सीबीआई ऑफिसर के रोल में दिखेंगी