Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड वर्सेज साउथ विवाद पर अक्षय कुमार ने रखी अपनी बात, बोले- यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है...

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (14:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने बीते कई दिनों से चले आ रहे बॉलीवुड वर्सेज साउथ विवाद पर अपनी राय रखी है। 

 
अक्षय कुमार ने कहा,  मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म अच्छा प्रर्दशन करेगी, यह हिंदी फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है। फिंगर्स क्रॉस्ड! क्योंकि मुझे नहीं पता कि क्या होगा, और यह शब्द 'पैन इंडिया', ये मेरी समझ से बाहर है।
 
उन्होंने कहा, देश को बांटना नहीं चाहिए साउथ इंडिया या नॉर्थ इंडिया या बॉलीवुड की बात मत करो। अगर कुछ लोग बोल रहे हैं, तो आप मत बोलो। लोग क्या कहते हैं, मुझे उससे मतलब ही नहीं है। मैं यह कहता हूं कि यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है।
 
webdunia
अक्षय ने कहा, अंग्रेजो ने भी यही किया था। उन्होंने भारत को बांटा था। आप यह देखो कि देश को आप क्या दे सकते हो। कोई कुछ भी बोले, एक इंडस्ट्री है। मैं तो चाहता हूं कि उनकी भी चले, हमारी भी चले, तभी तो हम फायदे में रहेंगे न।
 
बता दें कि साउथ एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद अजय देवगन ने ट्वीट करके किच्चा से नाराजगी जताई थी। इसके बाद से ही इंडस्ट्री में यह विवाद छिड़ा हुआ है। कई सेलेब्स इस विवाद पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं।
 
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की बात करें तो यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म अक्षय सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 'पृथ्वीराज' का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरू हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की एडवांस बुकिंग