Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे आमिर खान, सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया आमंत्रित

हमें फॉलो करें असम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे आमिर खान, सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया आमंत्रित
, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (14:24 IST)
इस साल पूरा देश भारत की आजादी के 75 साल बड़े धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री - हिमंत बिस्वा सरमा ने सुपरस्टार आमिर खान और लाल सिंह चड्डा टीम को असम में भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण दिया है।

 
स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाते हुए, आमिर खान असम के मुख्यमंत्री के साथ प्रतिष्ठित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद, असम के माननीय मुख्यमंत्री अगले दिन आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी देखेंगे।
 
भारत स्वतंत्रता दिवस 2022 को बड़े पैमाने पर मना रहा है, क्योंकि इस वर्ष देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए देश भर में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का पहला दिन?