Publish Date: Tue, 12 Jul 2022 (12:25 IST)
Updated Date: Tue, 12 Jul 2022 (12:29 IST)
क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की रोमांस की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया पर वे अपने फोटो पोस्ट करते हैं उसे देख सभी को पता चल गया है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। खबर है कि दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं और दिवाली के आसपास शादी कर सकते हैं।
केएल राहुल चोट के कारण इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं। वे इलाज के लिए जर्मनी गए थे और कुछ दिनों बाद वहां अथिया शेट्टी भी पहुंच गई थीं। उन्होंने राहुल का ध्यान रखा।
इसके पहले भी यह कपल कई बार साथ नजर आया है। दोनों के परिवार में कुछ भी खास होता है तो वे साथ में होते हैं। अथिया के भाई की फिल्म 'तड़प' जब रिलीज हुई थी तब भी ये दोनों साथ में थे।
सूत्रों का कहना है कि अथिया के पिता सुनील शेट्टी चाहते हैं कि अब अथिया और केएल राहुल दोनों वैवाहिक डोर से बंध जाए। खबर है कि मुंबई में दोनों ने घर भी ले लिया है जहां पर शादी के बाद वे शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है।