Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अयान मुखर्जी को 10 साल पहले आया था फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी का आइडिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें अयान मुखर्जी को 10 साल पहले आया था फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी का आइडिया
, शनिवार, 6 अगस्त 2022 (17:50 IST)
अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में है। 

 
हाल ही में अयान मुखर्जी ने बताया कि यह फिल्म शुरू कैसे हुई थी। ब्रह्मास्त्र की कहानी का आइडिया उन्हें 10 पहले आया था। अयान ने कहा, “मुझे ब्रह्मास्त्र का आइडिया मुझे पहाड़ों में आया, जब मैं ये जवानी है दिवानी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था। 
 
उन्होंने कहा, हमारे पहाड़ों में मौजूद पॉजिटिव एनर्जी और जो आध्यात्मिकता वहां है, उसका मेरे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ा है। अपनी इस फिल्म से मैं आप सबको इंडियन सिनेमा में एक अलग सिनेमैटिक एक्सपीरिएयंस देना चाहता हूं।
 
फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र की शुरुआत की कहानी सुनाते दिख रहे हैं। अयान 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक नई, अलग और अनदेखी दुनिया बनाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने इसकी नींव भारत की पौराणिक कहानियां, आध्यात्मिकता और संस्कृति से प्रेरित रखी। 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी इतनी विशाल थी कि इसको एक पार्ट में बनाना बहुत मुश्किल था। इसलिए उन्होंने इसे तीन पार्ट्स में बनाने का निर्णय लिया। 
 
गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर परिवार से बिना पूछे बनाई मधुबाला की बायोपिक तो होगा लीगल एक्शन, बहन की चेतावनी